अंतरिक्ष यात्री हैं आज के सुपर हीरो

  • ग्राफिक एरा में प्रक्षेपण यान पर सम्मेलन


देहरादून। इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के वैज्ञानिक रवि कुमार वर्मा ने कहा कि आज के सुपर हीरो अंतरिक्ष यात्री है, जो धरती से परे जाकर शून्य गुरुत्वाकर्षण में भी मानवता और विज्ञान का ध्वज लहरा रहे हैं। यह बात डा. वर्मा ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही।


मंगलवार को डा. वर्मा ने ‘भारतीय प्रक्षेपण यान— अतीत, वर्तमान और भविष्य‘ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने एयरोस्पेस टेक्नोलाजी के क्षेत्र में वह अद्वितीय मुकाम हासिल किया है जहां सीमित संसाधन भी असीमित संभावनाओं का द्वार खोलते हैं। विकासशील देश होने के बावजूद आज भारत विश्व की प्रमुख शक्तियों की कतार में खड़ा है। चंद्रयान और मंगलयान जैसी एतिहासिक उपलब्धियां हमारी गौरव गाथाएं हैं, तो वहीं भविष्य का भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता संचालित राकेट और स्मार्ट उपग्रह के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान में नया इतिहास रचना का साहस रखता है। उन्होंने प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान की उस अद्भुत दुनिया से परिचित कराया जहां राकेट तकनीक और उपग्रह प्रक्षेपण की प्रक्रिया भारत की वैज्ञानिक प्रतिभा को नई ऊंचाई देती है।
इस मौके पर एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष डा. सुधीर जोशी, डा. विजय कुमार पाटीदार, डा. चंद्र किशोर, डा. आलोक कुमार, डा. कुमार गौरव समेत अनेक शिक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *