अंतर–विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में श्रीदेव सुमन विवि का दबदबा

– पदकों की बरसात के साथ कई खिताब अपने ना

ऋषिकेश। राज्य स्तरीय अंतर–विश्वविद्यालय प्रतियोगिति में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में पदक एवं खिताब जीतकर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया। गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में चल रहै प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों ने सहभागिता की।
विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ. पुष्कर गौड़ ने प्रतियोगिता ने बताया कि एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों का प्रदर्शन अत्यंत प्रभावशाली रहा। 400 मीटर पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक, 100 मीटर एवं 800 मीटर पुरुष वर्ग में रजत पदक तथा 5000 मीटर पुरुष एवं महिला वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त हुए। फील्ड इवेंट्स में भाला फेंक महिला वर्ग में रजत पदक और गोला फेंक पुरुष वर्ग में कांस्य पदक हासिल कर टीम ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। टीम खेलों में भी विश्वविद्यालय ने श्रेष्ठता सिद्ध की। टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में पंतनगर विश्वविद्यालय को पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की गई, जबकि टेबल टेनिस महिला वर्ग में दून विश्वविद्यालय को हराकर विजय प्राप्त की गई। बैडमिंटन पुरुष वर्ग में कुमाऊँ विश्वविद्यालय को पराजित किया गया। आज हुए फाइनल मुकाबलों में वॉलीबॉल महिला वर्ग, फुटबॉल पुरुष वर्ग, कबड्डी महिला वर्ग एवं कबड्डी पुरुष वर्ग में विश्वविद्यालय की टीमों ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में टीम उपविजेता रही।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने खेलों के माध्यम से विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है और भविष्य में भी विश्वविद्यालय खेल क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा।
कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता समूचे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी विश्वविद्यालय इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *