गुप्त काशी
अखण्ड भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट के तत्वाधान में संपूर्ण भारतवर्ष में जो धर्महित, राष्ट्रहित, समाजहित के कार्य किये जा रहे हैं। उसी कड़ी में
जरूरतमंद बच्चों को इस ठंड के मौसम में स्कूल की यूनिफार्म के स्वैटर “राजकीय प्राथमिक विद्यालय भैसाली तथा नवदीप आदर्श चिल्ड्रन एकेडमी हाईस्कूल गुप्तकाशी (केदारनाथ विधानसभा उत्तराखंड ) देवभूमि में वितरण किये गये।इस अवसर पर अखण्ड भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट अध्यक्ष कथा व्यास साध्वी विचित्र रचना (हिमालय लाड़ली दीदी जी),वैदान्ताचार्य स्वामी सदानंद गिरि जी महाराज (पूर्व एसएचओ हरियाणा पुलिस),सम्मानित पत्रकार श्री बिपिन सेमवाल जी अध्यक्ष उपहार समिति (संवाददाता राष्ट्रीय सहारा /हिन्दुस्तान समाचार गुप्तकाशी केदारनाथ, सम्मानित पत्रकार श्री ओमप्रकाश केदारखंड़ी जी जो अनेक सम्मानित पदों से विभूषित हैं(संवाददाता बीएचपी न्यूज हिमालय की आवाज़)केदारनाथ देवभूमि,प्रबंधक श्री सुदर्शन सिंह नेगी जी,प्रधानाध्यापक राजेश चन्द्र शुक्ला जी,हरिप्रसाद(सोनू) सामाजिक कार्यकर्ता।आदि उपस्थित रहे।
