- डिजिटल प्लेटफार्म पर भारतीय कंटेंट को बढ़ावा देने की मुहिम
मुम्बई। टीवी पर फेमस भारतीय बाल किरदार छोटा भीम अब कॉमिक में भी नजर आएगा। पुस्तकों, एनिमेशन, फिल्मों और डिजिटल प्लेटफर्म पर भारतीय कंटेंट निर्माण को मजबूत करने की पहल की है। इसके तहत प्रकाशन विभाग ने घरेलू कहानी सुनाने की परंपराओं को समृद्ध करने के लिए छोटा भीम कामिक सीरीज का अनावरण किया।
मुंबई में हुए वेव्स शिखर सम्मेलन में छोटा भीमा कामिक का विमोचन किया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग ने नवीनतम छोटा भीम कामिक सीरीज का विमोचन किया। प्रकाशन विभाग के प्रधान महानिदेशक भूपेंद्र कैंथोला ने कहा कि अपने बच्चों को जो कहानियां सुनाते हैं उनका भारतीय जुड़ाव होना चाहिए। पहले दादा—दादी भारतीय पात्रों वाली कहानियां सुनाते थे। भारतीय कहानियां मूल्यों और साहस का संदेश देती हैं। इसलिए उन्हें हर कोने तक पहुंचना चाहिए। ग्रीन गोल्ड एनिमेशन के सहयोग से तैयार यह कामिक सीरीज ढोलकपुर के काल्पनिक राज्य में एक बहादुर और दयालु बालक भीम के साहसिक कारनामों पर आधारित है। ग्रीन गोल्ड एनिमेान प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और सीईओ राजीव चिलका ने कहा कि भारत सरकार वेव्स 2025 जैसी पहल के माध्यम से एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कामिक्स में भारतीय कंटेंट निर्माण को सक्रिय रूप से बढ$ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि सीरीज बाल साहित्य को समृद्ध बनाने के साथ—साथ पुस्तकों, एनिमेशन, फिल्मों और डिजिटल प्लेटफार्म पर भारतीय कथाओं को प्रोत्साहित करने के व्यापक राष्ट्रीय लक्ष्य में योगदान देने के लिए तैयार है।
