– रामगढ़ प्राथमिक विद्यालय में एसएमसी बैठक
– सम्पन्न 17 मार्च से शुरू होगी वार्षिक परीक्षाएं
देहरादून। राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सीमा ने की। बैठक में छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति, वार्षिक परीक्षा, शारीरिक शिक्षा, खेल कार्यक्रम, डिटॉल स्कूल हाईजीन एजुकेशन प्रोग्राम तथा विद्यालय विकास से जुड़े अनेक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में अध्यापकों ने अभिभावकों को उनके बच्चों की शैक्षिक प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। विद्यालय प्रधानाध्यापक एवं SMC सचिव अरविंद सिंह सोलंकी ने बताया कि सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाएं 17 मार्च 2026 से शुरू होंगी। उन्होंने छात्रों की अनियमित उपस्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। बैठक में ओजीआई इंटरनेशनल स्पोर्ट्स के सहयोग से चल रहे शारीरिक शिक्षा एवं खेल पाठ्यक्रम पर भी चर्चा हुई। ओजीआई कोच साहिल सिंह ने ओजीआई डब्ल्यूयू पेरेंट्स ऐप के बारे में अभिभावकों को अवगत कराया और कहा कि इस ऐप के जरिए माता-पिता अपने बच्चों की खेल संबंधी प्रगति को रोजाना ट्रैक कर सकते हैं।
डिटॉल स्कूल हाईजीन एजुकेशन प्रोग्राम की प्रतिनिधि प्रियंका ने छात्रों को सही तरीके से हाथ धोने और स्वच्छता के महत्व पर जागरूक किया। उन्होंने स्वास्थ्य से जुड़ी कई उपयोगी जानकारियां भी साझा कीं।
बैठक में सहायक अध्यापक उषा चौधरी, मीना घिल्डियाल, वीरेंद्र उनियाल सहित चंद्र प्रकाश पुन, संजीद आलम सविता, भुन टुन दास, मंजू देवी रानी, लक्ष्मी देवी, केशवर जहां, इंद्रावती, अंजू देवी, शोभा, रूमा देवी, अंजना देवी, समुना बिलकिश, सकिबा, मीनाक्षी, अनु देवी, वीरेंद्र सिंह, ललित, विमला देवी, नीलिमा थापा समेत दर्जनों अभिभावक उपस्थित रहे।
बैठक का समापन विद्यालय विकास को नई दिशा देने के संकल्प के साथ हुआ। (शब्द संख्या: 248)
