अलर्ट मोड पर दून पुलिस

 – दून पुलिस द्वारा आकस्मिक रूप से चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

– संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ

देहरादून। जनपद का चार्ज भार ग्रहण करने के बाद अपनी पहली ही बैठक में एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल ने सभी थाना प्रभारियों को आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने तथा सम्पूर्ण जनपद में संदिग्धों की तलाश हेतु सभी क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिया था। इसी कड़ी में आज नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गाे व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर भी आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा जनपद में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों/ वाहनो की चेकिंग के साथ- साथ आंतरिक मार्गो पर भी संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनो की सघन चेकिंग की गई। साथ ही भीड़ भाड़ वाले स्थानों में संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *