अश्विन ने साइकिलिंग में जीता ब्रांज मेडल

– 22वीं नेशनल माउंटेन बाइकिंग चौंपियनशिप

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के 11वो के छात्र अश्विन रौथान ने 22वीं नेशनल माउंटेन बाइकिंग चैंपियनशिप में अंडर-16 वर्ग में ब्रांज मेडल हासिल किया है। अरुणाचल प्रदेश में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने अश्विन को शानदार उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि अश्विन ने बहुत छोटी उम्र में अपनी अथक मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। उन्हें उम्मीद है कि अश्विन एक दिन देश दुनिया में साइकिलिंग में अपना परचम फैलाएगा। 22वीं नेशनल माउंटेन बाइकिंग चैंपियनशिप 12 से 15 फरवरी तक अरुणाचल प्रदेश के रिंग शहर में आयोजित की गई। इसमें देशभर के सभी राज्यों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया। अश्विन ने इस चैंपियनशिप में अंडर-16 कैटेगरी में ब्रांज मेडल हासिल किया है जिसमें इस कैटेगरी में पचास से अधिक प्रतिभागी शामिल थे। गौरतलब है कि अश्विन ने दिसंबर 2025 में भी एमटीबी जयपुर 5जी एडिशन ऑफ़ साइकिलिंग रेस में बेस्ट यंगेस्ट राइडर, किंग ऑफ़ अरावली, और हाईएस्ट बिंदु का खिताब हासिल किया था। साथ ही अश्विन को साइकिल, ट्राफी और मेडल से भी सम्मानित किया गया था। स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने अश्विन को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *