आंगन से अंतरिक्ष तक बेटियां लहरा रही परचम

  • राष्ट्रीय महिला आयोग ने डा$ राखी घनााला को किया सम्मानित

देहरादून। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि आंगन से लेकर अंतरिक्ष तक भारत की बेटियां आज अपनी प्रतिभा, साहस और संकल्प का परचम लहरा रही है। नया भारत उन बेटियों का भारत है जो सपनों को हकीकत में बदलने का हौसला रखती है। समारोह में ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन की वाइस चेयरपर्सन डा. राखी घनशाला को राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा सम्मानित किया गया।

बृहस्पतिवार को सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में र्केपस कालिंग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर भारत विश्व का सबसे युवा देश है और यही युवा राष्ट्र की दिशा और दशा तय करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए बनाए गए कानून की जानकारी हर नागरिक तक पहुंचना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा विवि शिक्षा के साथ—साथ समाज में जिम्मेदारी, चेतना और परिवर्तन का भाव जगाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि भारत की महिलाएं केवल प्रेरणा नहीं, बल्कि परिवर्तन की पहचान बन चुकी है। कार्यक्रम में विभिन्न सत्रों में छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रो चांसलर डा. राकेश शर्मा, कुलपति डा. नरपिंदर सिंह, प्रो वीसी डा. संतोष एस सर्राफ, कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, डीन आफ स्कूल आफ लॉ डा. डेजी अलेक्जेंडर, हेड आफ हास्पिटैलिटी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट डा. अमर डबराल, शिवम गर्ग समेत अनेक लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डा. भारती शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *