– 20 छात्रों ने 99+ परसेंटाइल
– आयुष बारदिया बने टॉप स्कोरर
देहरादून। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के छात्र-छात्राओं ने जेईई मेन्स (सेशन-1) में शानदार प्रदर्शन किया। इंस्टीट्यूट के लगभग 20 छात्रों ने 99+ परसेंटाइल हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया।
उत्तराखंड स्तर पर आयुष बारदिया ने 99.92 परसेंटाइल के साथ टॉप स्कोरर का खिताब अपने नाम किया। साथ ही वेदांत सिंह रौतेला ने 99.81 परसेंटाइल प्राप्त किया, जबकि प्रक्षाल जैन (99.69), वेदांश बहुगुणा (99.67), अंशुल शर्मा और अरुणाभ निधि शर्मा (99.51), विनायक ध्यानी (99.47), आदित्य शर्मा (99.43), हर्ष कुमार (99.27), मनित खुराना (99.19), शौर्य नौटियाल (99.09) और निशांत नेगी (99.05) ने भी 99+ परसेंटाइल के साथ सफलता हासिल की। कई छात्रों ने भौतिकी में 99.9, रसायन विज्ञान में 99.89 और गणित में 99.8 परसेंटाइल जैसे असाधारण स्कोर दर्ज किए।
आकाश के रीजनल डायरेक्टर धनंजय कुमार मिश्रा ने कहा कि उक्त परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, सेल्फ-डिसिप्लिन और हमारी स्ट्रक्चर्ड कोचिंग, रेगुलर टेस्ट सीरीज तथा मेंटरिंग का नतीजा हैं। उन्होंने कहा कि जेईई एडवांस्ड में भी छात्र-छात्राएं शानदार प्रदर्शन करेंगे। जेईई मेन्स दो सेशन में होने से छात्र बेहतर स्कोर के लिए दूसरा मौका पाते हैं।
इस मौके पर एकेडमिक हेड इंजीनियरिंग रोहित गुप्ता व सुधीर कुमार, एकेडमिक हेड मेडिकल अभिषेक शांडिल्य आदि मौजूद थे
