‘आधुनिक भारत के वास्तुकार’, पंडित नेहरू को PM मोदी और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती देशभर में मनाई जा रही है। आज के दिन यानी 14 नवंबर, 1889 को पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। उनके सम्मान में ही नेहरू जयंती पर बाल दिवस मनाया जाता है।

इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पंडित नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंचे और उन्हें पुष्प अर्पित किए।

पंडित नेहरू की जयंकी पर कांग्रेस ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए एक संदेश साझा किया। पोस्ट में लिखा,पं. नेहरू, हमारे पहले प्रधान मंत्री, एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने प्रतिष्ठित कल्याणकारी राज्य और एक आत्मनिर्भर, औद्योगिक राष्ट्र की स्थापना की, जो कृषि विकास और विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति पर आधारित था। आज, हम ‘आधुनिक भारत के वास्तुकार’ की समृद्ध, अद्वितीय विरासत को संजोते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “हमारे पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *