आन लाइन सट्टेबाजों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

– रायवाला क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टेबाजी कर रहे चार अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा 

देहरादून। एसएसपी के निर्देश पर दून पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने रायवाला क्षेत्र से आनलाइन सट्टेबाजी कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यमों से रायवाला क्षेत्र में ऑललाइन गेमिंग में सट्टा लगाने वाले गिरोह के सम्बंध में सूचना प्राप्त हुई, जिस पर एसएसपी ने सहायक पुलिस अधीक्षक/थाना प्रभारी रायवाला के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत हरिपुर कलां स्थित शान्ति भवन में छापेमारी की कार्रवाई करते हुए मौके से ऑनलाइन गेमिंग में सट्टा लगाते हुए चार अभियुक्तों दर्शन जगनानी , साहिल आहूजा, सूरज व हेमंत शर्मा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों द्वारा आनलाइन बेबसाईट  पर सट्टा लगाया जा रहा था‌।  मौके से पुलिस टीम द्वारा सट्टे से एकत्रित किये गये 184000 रुपये नगद, 01 लैपटॉप मय चार्जर, 07 मोबाईल फोन, 03 रजिस्टर, विभिन्न बैंको के 19 एटीएम कार्ड, 03 पासबुक, 01 चैक बुक, 04 सिम व अन्य सामान बरामद किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली रायवाला में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *