उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों की एसपी ने थपथपाई पीठ

सम्मेलन में पुलिस कर्मियों के समस्याओं की ली जानकारी

– अधिकारियों को दिए समस्याओं का के जल्द निस्तारण करने के निर्देश

देहरादून। पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 29 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।

बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में आयोजित सम्मेलन में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों को पुलिस कर्मियों की समास्याओं का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। एसएसपी ने 29 पुलिस कर्मियों को सम्मानित करते हुए भविष्य में भी बेहतर ढंग से अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करने के लिये प्रेरित किया। सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मियों में राकेश शाह,  संदीप चौहान,  विनय मित्तल, विनित कुमार,  आशीष कुमार, विक्रम नेगी, सुमेर सिंह, श्रीकान्त ध्यानी, श्रीकांत मालिक, नवीन कुमार, रामनिवास, प्रेम पंवार,  अरविन्द कुमार, त्रेपन सिंह, जितेन्द्र कुमार, अर्जुन गुसाई, आशीष, महेश पुरी, बृजपाल, आस्था देशवाल, रीनू कुमार, विपिन, पंकज, हरीश कुमार, नवीन चन्द्र जुराल, कृपाल सिंह, गौरव, राधिका एवं नीरज चौहान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *