– तिरुवनंतपुरम में 27 से 29 मार्च को होगा आयोजन
– सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में 28 फरवरी एवं एक मार्च को ट्रायल
देहरादून। भारत की प्राचीनतम मार्शल आर्ट कलरिपयट्टू को बढ़ावा देने के लिए इंडियन कलरिपयट्टू फेडरेशन द्वारा 27 से 29 मार्च तक तिरुवनंतपुरम (केरल) में राष्ट्रीय कलरिपयट्टू चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम भी सक्रिय भागीदारी करेगी।
सोमवार को कलरिपयट्टू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की बैठक में चैम्पियनशिप के लिए राज्य स्तर पर चयन ट्रायल आयोजित करने का निर्णय लिया है। कुमाऊं मंडल के लिए 26 फरवरी को स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी (नैनीताल) में और गढ़वाल मंडल के लिए 28 फरवरी एवं 1 मार्च को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल देहरादून में ट्रायल रखे गए हैं। इच्छुक बालक-बालिकाएं (सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग) प्रातः 11 बजे निर्धारित स्थल पर पहुंचें। प्रतिभागियों को अनिवार्य रूप से जन्म प्रमाण पत्र (आयु प्रमाण के लिए) एवं आधार कार्ड की छाया प्रति साथ लानी होगी। हल्द्वानी ट्रायल के लिए अश्वनी पाल तथा देहरादून ट्रायल के लिए एस.के. को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष बडोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन बलूनी, महासचिव एस.के. सार्की, संयुक्त सचिव मोइन खान एवं सदस्य कबिलास नेगी आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महासचिव एस.के. सार्की ने किया। कलरिपयट्टू केरल की प्राचीन योद्धा कला है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास पर जोर देती है।
