- देहरादून बाक्सिंग एसोसिएशन एवं सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल ने आयोजित किया समारोह
देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित एक समारोह में उत्तराखंड के पदक विजेता खिलाडि$यों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। उक्त खिलाड$ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पदक जीतने में सफल रहे हैं।
हरिद्वार बाईपास स्थित एसबीपीएस परिसर में देहरादून बाक्सिंग एसोसिएशन के संरक्षक विपिन बलूनी, अध्यक्ष डा. डीपी भट्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. जितेंद्र सिंह बुटोईया, उपाध्यक्ष बीएस रावत, महासचिव दुर्गा थापा क्षेत्री, सचिव अनिल चंद्र कंडवाल, कोषाध्यक्ष उमेश मौर्य, एसबीपीएस के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल, मेजर हरीश कनवाल (सेवानिवृत्त), प्रदीप कुमार एेरी, तुषार जयसवाल, विजय ठाकुर, प्रदीप थापा, संध्या थापा, पूजा नेगी, शिखा चंद और प्रिया दिवाकर ने खिलाडि$यों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और लगन से राज्य का नाम रोशन किया है। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में मनीष नेगी, मनीष कोरंगा, मोहित भंडारी, यशस्विनी भट्ट, अनाहिता अग्रवाल, पुकार देव, कुनाल सिंह भंडारी, दिव्यांशी कुकरेती, अस्तित्व थापा, रीत कुमारी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताआें में शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। समारोह का आयोजन देहरादून बाक्सिंग एसोसिएशन एवं सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल द्वारा किया गया।
