उत्तराखंड के विकास में भागीदार बनेगा पीएनबी

  • राजधानी में पीएनबी के जोनल कार्यालय का उद्घाटन
  • उत्तराखंड के विकास व स्टार्ट-अप को मिलेगा सहयोग

देहरादून। पंजाब नेशनल बैंक उत्तराखंड के विकास में सक्रिय भागीदार बनने को तैयार है। बैंक राज्य के युवाओं और नए स्टार्टअप को सहयोग देगा, ताकि प्रदेश में रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा मिल सके। यह बात पीएनबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीएमडी) अशोक चंद्र ने कही।

शुक्रवार को पीएनबी के सीईओ अशोक चन्द्र ने आईटी पार्क में पीएनबी के नये जोनल कार्यालय के नवनिर्मित भवन उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखंड में पीएनबी 299 शाखाओं के जरिये आम जन को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कर रहा है।  नए जोनल कार्यालय में अंचल कार्यालय, मंडल कार्यालय, एमएसएमई लोन सेंटर, रिटेल लोन सेंटर और ग्राहक सुविधा केंद्र जैसे कई विभाग साथ काम करेंगे। इससे राज्य के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि बैंक ने जीएसटी दरों में कमी के बाद लोगों को जागरूक करने के लिए देशभर में कई कार्यक्रम किए हैं। इसी कड़ी में 26 नवम्बर को उत्तराखंड में एमएसएमई  विकास और वित्त सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें छोटे उद्योगों और उद्यमियों को जानकारी व सहायता दी जाएगी। उद्घाटन के बाद एमडी एवं सीईओ अशोक चंद्र ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट की। उन्होंने बैंक की ओर से राज्य में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, वित्तीय समावेशन और विकास योजनाओं में सहयोग बढ़ाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर अंचल प्रमुख अनुपम, उप अंचल प्रमुख सुनील कुमार सखूजा व प्रताप सिंह रावत, अंचल लेखा परीक्षा कार्यालय के प्रमुख कालिका प्रसाद, मंडल प्रमुख हल्द्वानी सिद्धार्थ अधिकारी, मंडल प्रमुख हरिद्वार रविंद्र कुमार, मंडल प्रमुख देहरादून अभिनन्दन सिंह तथा मंडल प्रमुख टिहरी राजकुमार समेत अनेक लोग मौजूद थे।

-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—
कर्मचारियों के साथ किया संवाद
देहरादून। पंजाब नेशनल बैंक के एमडी एवं सीईआे अशोक चंद्र ने दून यूनिवर्सिटी के सभागार में प्रदेश भर के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ संवाद किया। बैठक में बैंकिंग क्षेत्र की नई प्राथमिकताओं, बेहतर ग्राहक सेवा, डिजिटल नवाचार और आने वाले समय की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। कर्मचारियों ने भी अपने सुझाव और प्रश्न रखे जिनका एमडी ने तत्परता से उत्तर देकर मार्गदर्शन किया।

-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—
मृत कर्मचारियों के परिजनों को दिए चेक
देहरादून। पंजाब नेशनल बैंक के एमडी एवं सीईओ अशोक चंद्र समारोह के दौरान उपनल के दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को पीएनबी की सैलरी अकाउंट आधारित पर्सनल एक्सीडेंटल इश्ंयोरेंस योजना के अंतर्गत क्लेम राशि के चेक प्रदान किए गए। इसके तहत हल्द्वानी के सागर नेगी के पिता नारायण सिंह नेगी और टिहरी गढ़वाल की कृष्णा देवी के पति ज्ञान सिंह नेगी को 50—50 लाख रुपए के चेक प्रदान किए गए। चेक पीएनबी के एमडी एवं सीईओ अशोक चंद्र और उपनल के एमडी ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *