उत्तराखंड ब्रेकिंग,:आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ उत्तराखंड के 13वें डीजीपी बनें

देहरादून: आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ उत्तराखंड के 13वें डीजीपी बन गए हैं।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सेठ के अनुरोध पर एडीजी दीपम सेठ ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटकर सोमवार को मूल कैडर ज्वाइन किया. उन्हें पुलिस के 13वें मुखिया की जिम्मेदारी भी दी गई.
दीपम सेठ 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्ष 2019 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे. अभी उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी नहीं हुई थी.
शासन ने उन्हें वापस बुलाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था. पत्र के एक दिन बाद ही केंद्र ने उन्हें रिलीव भी कर दिया.
बता दें कि एडीजी दीपम सेठ उत्तराखंड कैडर के वर्तमान में सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। पिछले साल पूर्व डीजीपी अशोक कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद सेठ के वापस आने की चर्चाएं हुई थीं.

पिछले अक्टूबर में यूपीएससी बोर्ड ने डीजीपी पद पर पदोन्नति के लिए सात नामों पर विचार किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *