उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल “दैवज्ञ”आज विशेष शादी समारोह में होंगे शामिल।

 

देहरादून। उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल “दैवज्ञ” आज एक विशेष शादी समारोह जिसमें दूल्हा भारतीय और दुल्हन अमेरिकन है, में शामिल होकर आशीर्वाद देंगे, और लोगों की नजर है कि वह किस अंदाज में आशीर्वाद देते हैं।

 

*विदित है ,कि आचार्य दैवज्ञ आजकल सभी तरफ चर्चाओं में हैं, एकतरफ शिक्षा और संस्कृत शिक्षा का सहायक निदेशक होने के नाते सदाबहार अफसर के रूप में कुशल प्रशासक और विद्वान अधिकारी के रूप में अपनी किरणें बिखेर रहे हैं, तो दूसरी तरफ उत्तराखंड ज्योतिष रत्न के रूप में भारतीय सभ्यता और संस्कृति का रंग सभी के ऊपर चढ़ाने में सफलता प्राप्त कर रहे हैं, यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि उन्होंने शिक्षा अधिकारी के रूप में पछवादून के मुसलमान बाहुल्य इलाके सेलाकुई में आदि शक्तिसंस्कृत महाविद्यालय को मान्यता प्रदान की है, तो दूसरी तरफ हरबर्टपुर में संस्कृत शिक्षा का प्राथमिक विद्यालय भी खोलकर “भारत में यदि रहना होगा तो वंदे मातरम कहना होगा” नारे को चरितार्थ कर दिया है।*

 

अब आज सायं काल उनका जो कार्यक्रम जारी हुआ है ,उसके अनुसार वह देहरादून के राजपुर रोड स्थित होटल हयात में आयोजित इस हाई प्रोफाइल शादी समारोह में जिसमें उन्हें अति विशिष्ट मेहमान के रूप में आमंत्रित किया गया है, में शामिल होंगे जिसमें दूल्हा भारतीय चिरंजीवी शांतनु है ,और दुल्हन अमेरिकन कुमारी दिल यारा है, अब देखना यह है, कि धर्म और शास्त्रों के मर्मज्ञ तथा कई भाषाओं के जानकार डॉक्टर दैवज्ञ किस अंदाज में उस नवदंपत्ति के जोड़े को अपना अमूल्य आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

 

 *सूत्रों के अनुसार शादी समारोह में शामिल हो रहे देसी विदेशी हाई प्रोफाइल मेहमानों में उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल” दैवज्ञ” से सामने मिलने के लिए बड़ा उत्साह बना हुआ है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *