उत्तराखंड ज्योतिष रत्न डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल नें दी बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई।

 

 

देहरादून

उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र “अजय” को उनके जन्म दिवस पर हार्दिक बधाई प्रेषित की है।

 

बधाई संदेश में उत्तराखंड ज्योतिष रत्न डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने कहा है, कि युवावस्था से ही मेधावी परंतु आध्यात्मिक और धार्मिक बुद्धि के अजेंद्र हमेशा बड़ा सपना देखा करते थे, और आज उन्होंने वह करके दिखाया है, बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रूप से व्यतीत हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के उद्घट विद्वान डॉक्टर घिल्डियाल ने कहा कि ग्रह नक्षत्र के हिसाब से भी अजय जी का भविष्य उज्जवल है, आगे चलकर वह उत्तराखंड की विधानसभा को भी सदस्य के रूप में सुशोभित करेंगे।

 

विदित हो कि उत्तराखंड ज्योतिष रत्न डॉक्टर घिल्डियाल एवं टेंपल कमेटी के अध्यक्ष अजेंद्र “अजय” युवावस्था में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की राजनीति में साथ-साथ रहे पत्रकारिता में भी साथ-साथ रहे, और वर्तमान में डॉक्टर घिल्डियाल शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा के उपनिदेशक होने के नाते रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद के विशेष प्रभारी अधिकारी हैं, तथा अजय इन दोनों जनपदों में स्थित विश्व की सबसे बड़ी धार्मिक धरोहर बद्रीनाथ एवं केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हैं ,और दोनों जनपदों में मंदिर समिति के विद्यालय भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *