देहरादून । उत्तराखंड स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को परेड ग्राउंडमें संस्कृत शिक्षा विभाग की पहली बार आकर्षक झांकी निकाली गई।
*पहली बार निकली इस आकर्षक झांकी के नोडल अधिकारी सहायक निदेशक डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि विभागीय सचिव दीपक कुमार एवं निदेशक डॉ आनंद भारद्वाज के कुशल मार्गदर्शन में पहली बार द्वितीय राजभाषा संस्कृत की मनोहर झांकी गणतंत्र दिवस पर निकालने में सफलता हासिल की है।*

डॉ घिल्डियाल ने बताया कि संस्कृत अकादमी उत्तराखंड का विशेष सहयोग लेकर निकाली गई भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित इस झांकी में जनपद के समस्त महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा, आर्ष कन्या गुरुकुल महाविद्यालय की छात्राओं एवं परशुराम चतुर्वेद संस्कृत विद्यालय के छात्रों के वेद पाठ तथा आर्ष ज्योर्तिमठ पौधा के छात्रों के योग प्रदर्शन से सारा परेड ग्राउंड प्राचीन भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के गौरव से गुंजायमान हो गया।
*शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने पहली बार निकली इस दिव्य झांकी के लिए संस्कृत शिक्षा विभाग को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।*
