‘एक पेड मां के नाम’ सरकार की अतुलनीय पहल: जोशी

  • उत्तरांचल विवि में नवग्रह वाटिका का उद्घाटन


देहरादून। उत्तरांचल विश्वविद्यालय में लोक पर्व ‘हरेला’ पर सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया गया। विवि के अध्यक्ष जितेन्द्र जोशी ने पहला पौधा मां के नाम लगाया। श्री जोशी ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान सरकार की अतुलनीय पहल है।


बुधवार को  उत्तरांचल मेडिकल कालेज ऑफ आयुर्वेद एण्ड रिसर्च परिसर में स्थापित नवग्रह वाटिका का विधि—विधान से मंत्रोचार के साथ पूजा—अर्चना कर उद्घाटन किया गया। विवि के अध्यक्ष श्री जोशी ने कहा कि लोक पर्व हरेला मात्र एक पर्व नहीं बल्कि हमारे पूर्वजों की पर्यावरण सरंक्षण के प्रति सकारात्मक सोच का अनूठा उदाहरण है। उन्होंने विवि के अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं छात्रों को एक-एक पौधा अपने मां के नाम लगाने की सलाह दी। साथ ही मां के नाम रोपित पौधों की परवरिश सर्वोच्च प्राथमिकता पर करने का निर्देश दिया। इस दौरान विवि की उपाध्यक्ष अंकिता जोशी, कुलपति प्रो. धर्मबुद्धि, कार्यकारी निदेशक डा. अभिषेक जोशी, उपकुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा सहित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने पौध रोपण किया। इस मौके पर इस रजिस्ट्रार प्रो. प्रदीप सूरी, प्रो. श्रवण कुमार, प्रो. सोनल शर्मा, प्रो. मनीष बडोनी, प्रो. शरद पाण्डेय, डा. राजेन्द्र प्रसाद, डा. अमित भट्ट, डा. रवि जोशी, डा. रामवीर तंवर समेत अनेक लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *