साउथ और बॉलीवुड स्टार्स का मिलन हमेशा ही धमाकेदार होता है। साउथ के सुपरस्टार्स को हिंदी सिनेमा में देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। विजय सेतुपति के बाद अब शाह रुख खान साउथ के एक और सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। ये कोई और नहीं बल्कि ‘लियो’ स्टार थलापति विजय हैं। इसका एलान खुद डायरेक्टर एटली ने कर दिया है।
एटली द्वारा निर्देशित ‘जवान‘ साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही। फिल्म में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और विजय सेतुपति को साथ में देख फैंस ने खूब प्यार लुटाया था। अब एटली थलापति विजय और शाह रुख को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। उन्होंने फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम करना भी शुरू कर दिया है।
