एनआईआरएफ रैकिंग में चमका उत्तरांचल विवि

  • फार्मेसी श्रेणी में देश में 75वां और प्रदेश में दूसरा स्थान स्थान 
  • विश्वविद्यालय में खुशी की लहर

देहरादून। उत्तरांचल विश्वविद्यालय ने एनआईआरएफ रैंकिंग की फार्मेसी कैटेगरी में देश में 75वां और प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इस एतिहासिक उपलब्धि की घोषणा के साथ ही विश्वविद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई।


विवि के अध्यक्ष जितेन्द्र जोशी ने फार्मेसी के निदेशक प्रो. विकास जखमोला और संस्थान के  शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों को शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि विवि ने शिक्षण—अधिगम, शोध, प्लेसमेंट, आउटरीच व समावेशिता जैसे मानकों में विशेष व विवि की धारणा में प्रदेश में सर्वाधिक अंक प्राप्त किये है। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता विशेषकर छात्र केन्द्रित शिक्षा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। विवि को गत दिनों में एक के बाद एक मिली उपलब्धियों ने शिक्षकों, छात्रों, अभिभावकों के साथ—साथ प्रबंधन की भी हौसला आफजाही की है। उत्तराखण्ड का प्रथम नैक-ए प्लस विवि, यूके की टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में सम्मानजनक स्थान, विश्वस्तरीय यूरी रैंकिंग में लगातार चार वर्षों से स्थान बनाना, सीआईआई रैंकिंग में देश की तृतीय मोस्ट इनोवेटेड इंस्टीट्यूट और इंटरनेशन सर्कुलर इकोनोमी में सस्टेनेबिलिटी जैसे अवार्ड से विवि को नवाजा जा चुका है। फार्मेसी में रैंकिंग के लिए जामिया हमदर्द, बिरला इंस्टीट्यूट आफ सांइस, पंजाब यूनिवर्सिटी, नेाशाल इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी व अर्मिता विद्यापीठ समेत देश के 594 नामचीन संस्थाओं ने भागीदारी की, जबकि देश भर में 7000 से अधिक संस्थान फार्मेसी की शिक्षा दे रहे है।
विवि की उपाध्यक्ष अंकिता जोशी, कुलपति प्रो. धर्मबुद्धि, उपकुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा, कार्यकारी निदेशक डा. अभिषेक जोशी, रजिस्ट्रार डा. अनुज राणा व आईक्यूएसी के निदेशक राजेश देवरारी ने भी उपलब्धि पर हर्ष जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *