एनसीसी कैडेट्स ने सीखे प्राथमिक चिकित्सा के गुर

  • यूथ रेडक्रास ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
  • डा अनिल वर्मा को किया गया सम्मानित


देहरादून। एनसीसी की 11— यूके  बटालियन द्वारा दून विश्वविद्यालय में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। शिविर के दौरान यूथ रेडक्रास ने एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाये। साथ ही प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया।


दून विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण शिविर में यूथ रेडक्रास कमेटी के मास्टर ट्रेनर डिजास्टर मैनेजमेंट अनिल वर्मा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य प्राकृतिक आपदाओं के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है।  ऐसे में एनसीसी कैडेट्स आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण प्राप्त करके आपदा के दौरान सरकार की मदद करने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।   डा. वर्मा ने विशेष प्रशिक्षण के दौरान सर्च एंड रेस्क्यू के तहत घायलों अथवा रोगियों को सुरक्षित निकालने, ह्यूमन क्रच, फायरमैंस लिफ्ट, क्लॉथ लिफ्ट,फोर एंड आफ्ट मेथड, पिक-अबैक, रिवर्स पिक-अबैक, टो—ड्रैग, टू-थ्री—फोर हैंडेड सीट तथा रोप रेस्क्यू प्रशिक्षण के तहत रस्सियों के माध्यम से क्लब्ड हैंड्स, बो—लाईन ड्रेग, ड्रा—हिच , चेयर नॉट रेस्क्यू तथा इंप्रोवाइज्ड स्ट्रेचर आदि का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। फस्र्ट एड ट्रेनिंग के अंतर्गत हार्ट अटैक पडने पर मरीज के बचाव हेतु सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा डेंगू फीवर से बचाव , नशामुक्ति, रक्तदान,नेत्रदान व देहदान के प्रति जागरूक किया। साथ ही नियमित रक्तदान करने से रक्तदाता को होने वाले फायदों की जानकारी दी।
बटालियन की प्रशासनिक अधिकारी मेजर शशि मेहता ने डा. अनिल वर्मा व सहयोगी मेजर प्रेमलता वर्मा का आभार जताया। साथ ही उन्होंने  यूथ रेडक्रास के रक्तदाता डा. अनिल वर्मा को विशेष रूप से सम्मानित  किया। इस दौरान दून यूनिवर्सिटी की एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट (डा.) स्मिता त्रिपाठी, सीनियर जीसीआई सिव्या गुप्ता, सीनियर अण्डर आफीसर संतोषी, अंडर अफीसर गीतांजलि भाटिया, अंडर आफीसर निशा पंवार, अमिशा, तनु राणा, राखी नेगी, सूबेदार कृष्णा तडियाल, नायक गणेश, हवलदार पाटिल त्रयंबक, सीनियर जीसीआई मंजू कैतुरा, सीनियर जीसीआई सीनियर जीसीआई पूनम जोशी, सुगंधा ममगाईं, मेघा पेटवाल समेत 700 कैडेट मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *