– ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
– किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 15 मकान मालिकों पर डेढ़ लाख का जुर्माना
– नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर वसूला 8750 ₹ का जुर्माना
देहरादून। अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु में चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश फर दून पुलिस ने पूरी तरह एक्शन में है। इसी कड़ी में आज पुलिस अधीक्षक, नगर के नेतृत्व में पटेलनगर पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत आईएसबीटी के निकट स्थित एम0डी0डी0ए0 फ्लैट्स परिसर में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एमडीडीए परिसर में पुलिस द्वारा 180 व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की गई तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 15 मकान मालिकों के विरूद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उन पर 1.50 लाख रू0 का जुर्माना किया गया। इस दौरान एमडीडीए परिसर में संदिग्ध रूप से रह रहे 22 व्यक्तियों को धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान करते हुए 8750 रू0 का जुर्माना वसूला गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर सम्पूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सत्यापन अभियान निरन्तर जारी है।
