– भारत समेत चार देशो के 150 साइकिलिस्टों ने किया प्रतिभाग
– एसबीपीएस का छात्र है साइकिलिस्ट अश्विन रौथान
देहरादून। हिमाचल में आयोजित एशियन माउंटेन बाइक सीरीज 2026 में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के छात्र अश्विन रौथान ने अंडर-18 आयु वर्ग में ब्रांज मेडल हासिल किया है। प्रतियोगिता में भारत, जापान, मलेशिया और इंडोनेशिया के 150 से भी अधिक साइकिलिस्टों ने भाग लिया। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने अश्विन को इस शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अश्विन को साइकिलिंग में भारत का भविष्य बताया।
एशियन माउंटेन बाइक सीरीज 2026 चैंपियनशिप हिमाचल के बीर बिलिंग में आयोजित की गई थी। अश्विन ने अंडर 18 जूनियर कैटेगरी में ब्रांच मेडल हासिल किया, जो कि 20 किलोमीटर का ऑफ रोड ट्रैक था। गौरतलब है कि अश्विन ने फरवरी में अरुणाचल प्रदेश में आयोजित 22वीं नेशनल माउंटेन बाइकिंग चौंपियनशिप में भी ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने भी अश्विन को बधाई दी और आगे के लिए शुभकामनाएं दीं।
