एसबीपीएस की शटलर अनुस्वी ने जीता सिल्वर मेडल

– अल्मोड़ा में आयोजित हुआ सीएल सेन मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) की पांचवी की छात्रा अनुस्वी सजवान ने अल्मोड़ा मे आयोजित स्वर्गीय सीएल सेन मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंडर-11 आयु वर्ग में रजत पदक जीता। स्कूल पहुंचने पर बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने अनुस्वी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अनुस्वी की इस उपलब्धि से स्कूल के अन्य छात्राओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
अल्मोड़ा में आयोजित स्वर्गीय सीएल सेन मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट  में अनुस्वी सजवान ने अंडर 11 गर्ल्स में रनर अप के खिताब के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया।  टूर्नामेंट हेमवंती नंदन बहुगुणा इंडोर स्टेडियम (अल्मोड़ा) में फरवरी में आयोजित किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में 70 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने भी अनुस्वी को बधाई दी। साथ ही उन्होंने बैडमिंटन कोच ओम सिमल्टी को भी बधाई दी। गौरतलब है कि इससे पहले भी 2025 में 23वीं योनेक्स सनराइज बैडमिंटन चौंपियनशिप में अनुस्वी ने सिल्वर मेडल हासिल किया था और नेशनल सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भी अनुस्वी का चयन हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *