- एसबीपीएस के छह छात्रों ने परीक्षा में बाजी मारी
- 13 अक्टूबर से शुरू होगा एनडीए परीक्षा की तैयारी और एसएसबी का नया बैच
देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के छात्रों ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की परीक्षा में अपना पचरम लहराया। स्कूल के छह छात्रों ने कठिन माने जाने वाली एनडीए की परीक्षा में बाजी मारी।
एसबीपीएस के छात्र नकुल शर्मा, दिव्यम कनवाल, शुभम कुमारी, सक्षम गोदियाल, पारस बंगवाल व सार्थक नवानी ने एनडीए की परीक्षा पास कर ली है। छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने हर्ष जताया और सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की उपलब्धि से अन्य छात्रों को भी देश सेवा की प्रेरणा मिलेगी। एनडीए की परीक्षा 14 सितम्बर को हुई थी। परीक्षा में दून बलूनी डिफेंस एकेडमी के छह छात्र सफल रहे। दून बलूनी डिफेंस एकेडमी का संचालन कर्नल (सेनि.) विवेक गुप्ता और कर्नल (सेनि.) एसएस शाही द्वारा किया जा रहा है। कर्नल विवेक गुप्ता ने बताया कि एकेडमीर में एनडीए की परीक्षा के अनुकूल छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाता है। इसके अलावा उन्हें इंटरव्यू के लिए भी पूरी तरह से तैयारी कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर से एनडीए परीक्षा की तैयारी और एसएसबी का नया बैच शुरू कराया जा रहा है। प्रिंसिपल पंकज नौटियाल ने भी सफल छात्रों को को बधाई दी।
