एसबीपीएस के शटलर प्रांजल ने जीता सिल्वर

  • देहरादून जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन
  • एसबीपीएस की छात्र प्रांजल का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के उदयीमान शटलर प्रांजल सिंह ने देहरादून जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही प्रांजल ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

शनिवार को एसबीपीएस परिसर में प्रांजल की शानदार उपलब्धि पर बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने प्रांजल को बधाई दी। श्री बलूनी उम्मीद जतायी कि प्रांजल बैडमिंटन में अपना और स्कूल का नाम रोशन करेगा। उन्होंने कहा कि स्कूल के कई खिलाड़ी नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उम्मीद है कि निकट भविष्य में बैडमिंटन में उत्तराखंड का बड़ा नाम होगा। 

देहरादून जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन दून स्मैशर्स बैडमिंटन एसोसिएशन ने किया। प्रतियोगिता के अंडर-13 में एसबीपीएस के उदयीमान खिलाड़ी प्रांजल सिंह ने प्रतिभाग किया। बैडमिंटन कोच आेम सिमल्टी ने बताया कि प्रांजल ने फाइनल में बेहतरीन खेल दिखाया, लेकिन हार का सामना करना पड़ा और प्रांजल को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उन्होंने बताया कि प्रांजल का चयन स्टेट चैंपियनशिप के लिए हो गया है। स्कूल प्रिंसिपल पंकज नौटियाल समेत स्कूल स्टाफ ने भी प्रांजल को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *