- 44वीं उत्तर क्षेत्र शूटिंग चैंपियनशिप में किया बेहतरीन प्रदर्शन
- प्रतियोगिता में 10 राज्यों के निशानेबाजोें ने लिया भाग
देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के निशानेबाजों ने 44वीं उत्तर क्षेत्र निशानेबाजी चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना जलवा दिखाया। इसकी बदौलत स्कूल के 10 निशानेबाजों ने 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। राष्ट्रीय चैम्पियनशिप नई दिल्ली स्थित करनी सिंह शूटिंग रेंज में 11 दिसम्बर से शुरू होगी।
हरिद्वार बाईपास स्थित स्कूल परिसर में प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने प्रतिभावान शूटरों को सम्मानित किया गया। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने स्कूल के निशानेबाज खिलाड़ियों को नेशनल चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि स्कूल के निशानेबाज नेशनल चैम्पियनशिप में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर स्कूल और उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे। 44वीं उत्तर क्षेत्र निशानेबाजी चैम्पियशिप महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कालेज, देहरादून में आयोजित की गई जिसमें दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू—कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और चंडीगढ़ के खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। एसबीपीएस शूटिंग एकेडमी के कोच अक्षय आनंद ने बताया कि प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल महिला में एसबीपीएस की कव्यांशी ने 386/400, लोकांशी बिष्ट ने 380/400, दिशा राजपूत ने 379/400, पीहू ने 377/400 और अवनि भंडारी ने 365/400 ने अंक हासिल किये, जबकि 10 मीटर एयर राइफल पुरुष प्रतिस्पर्धा में एसबीपीएस के अनिरुद्ध चक्रवर्ती ने 375/400, सक्षम शर्मा ने 371/400, आत्रेय भंडारी ने 367/400, प्रभात कुकरेती ने 365/400 अंक हासिल किए। वहीं 50 मीटर राइफल महिला में एसबीपीएस की कृतिका राणा ने 560/600 अंक हासिल किये।