एसबीपीएस ने शूटिंग में सात मेडल पर साधा निशाना

  • एसबीपीएस को मिला एक गोल्ड और छह सिल्वर मेडल
  • सीबीएसई नार्थ जोन शूटिंग चैम्पियनशिप में एसबीपीएस रहा सेकेंड रनर अप
  • नेशनल चैम्पियनशिप के लिए छह खिलाड़ी चयनित

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के खिलाडि$यों का जलवा निशानेबाजी में भी छाया रहा। सीबीएसई नार्थ जोन शूटिंग चैम्पियनशिप में एसबीपीएस के निशानेबाजों ने एक गोल्ड समेत सात मेडल अपने नाम किये। कृतिका राणा ने व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड और टीम इंवेंट में सिल्वर मेडल जीता। एसबीपीएस प्रतियोगिता में सेकंड रनरअप रहा।


मेरठ में आयोजित आयोजित प्रतियोगिता से वापस लौटने पर खिलाडिय़ों का जोरदार स्वागत किया गया। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने खिलाडि$यों को जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्कूल के छह खिलाडि$यों का चयन सीबीएसई नेशनल चैम्पियनशिप के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्कूल के खिलाड़ी सीबीएसई नेशनल में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे। एसबीपीएस शूटिंग एकादमी के कोच अक्षय आनंद ने बताया कि प्रतियोगिता में 285 स्कूलों के 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें एसबीपीएस के 20 खिलाड़ी शामिल थे। प्रतियोगिता में कृतिका राणा ने व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड और अंडर-19 टीम इवेंट एयर राइफल में कृतिका राणा, परी सोनी, लोकांशी बिष्ट को सिल्वर मेडल मिला। अंडर-14 एयर राइफल में आत्रे भंडारी, अनिरुद्ध चक्रवर्ती, रुद्रा डोभाल ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा प्रतियोगिता में अंडर-19 4—जी पोजीशन 10 मीटर एयर राइफल में वेदांग जोशी, अथर्व रावत, पवन दालिया, सक्षम शर्मा ने भी अच्छा प्रदर्शन कर चौथा स्थान हासिल किया। अंडर-17 एयर राइफल गल्र्स में कव्यांशी, दिशा राजपूत, अवनी भंडारी ने पांचवां स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-19 एयर पिस्टल गल्र्स में सनावी, प्रिया बडोला, हार्दिका, नाम्या महतो को चौथा स्थान मिला। अंडर-19 एयर पिस्टल ब्वायज में स्कूल के राघव रावत, शौर्य रावत और वंश तालियान चौथे स्थान पर रहे। प्रिंसिपल पंकज नौटियाल ने पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि नेशनल चैम्पिनयनशिप में में भी पदक की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *