- सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई नार्थ जोन चैम्पियनशिप 12 से 16 जुलाई तक
- उत्तर भारत के 213 स्कूलों के बाक्सर चैम्पियनशिप में करेंगे शिरकत
देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) में सीबीएसई नार्थ जोन बाक्सिंग प्रतियोगिता 12 से 16 जुलाई तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता उत्तर भारत के 2१३ स्कूलों के 10 हजार से भी अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। प्रतियोगिता को लेकर एसबीपीएस प्रबंधन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने कहा कि सीबीएसई नार्थ जोन बाक्सिंग चौंपियनशिप का आगाज 12 जुलाई को सुबह होगा। स्कूल प्रबंधन ने प्रतियोगिता के लिए व्यापक इंतजाम किये हैं। खिलाडि$यों के ठहरने और भोजन का इंतजाम किया गया है। उन्होंने सभी खिलाडि$यों को शुभकामनाएं दीं और खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। दून बलूनी बाक्सिंग एकादमी के कोच प्रदीप कुमार एेरी ने बताया कि प्रतियोगिता का ड्रा 1१ जुलाई को निकाला जाएगा और 12 जुलाई से प्रतियोगिता शुरू हो जाएगी। बाक्सिंग चौंपियनशिप तीन श्रेणियों अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के तहत आयोजित की जाएगी। तीनों श्रेणियों में लड$के और लड$कियां प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के लिए लगभग एक हजार खिलाडि$यों ने पंजीकरण कराया है। लड$कियों के लिए पहलरी बार अंडर-14 बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
