एसबीपीएस सहोदय टूर्नामेंट में बना उपविजेता

  • सहोदय फुटबाल टूर्नामेंट में एसबीपीएस का शानदार प्रदर्शन
  • रुद्रांश नौटियाल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिता

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) ने सहोदय फुटबाल टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखाया। एसबीपीएस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। टीम के प्रदर्शन पर एसबीपीएस प्रबंधन ने हर्ष जताया।


एसबीपीएस की टीम ने ओलंपस स्कूल के खिलाफ बाई हासिल करते हुए शानदार शुरूआत की। दूसरे मैच में एसबीपीएस के खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए जिम पायनियर को 2—0 से हराया। एसबीपीएस के लिए रुद्रांश नौटियाल व त्रिजल प्रताप ने गोल दागे। क्वार्टर फाइनल में सोशल बलूनी ने आशुतोष और मानवेंद्र बिष्ट के गोलों की बदौलत द एशियन स्कूल को 2—0 से हराया। सेमीफाइनल में भी एसबीपीएस का दबदबा कायम रहा। सेमीफाइनल में एसबीपीएस के रुद्रांश नौटियाल, त्रिजल प्रताप और मानवेंद्र बिष्ट के गोल कर दून हेरिटेज को 3—0 से हराया। ग्रैंड फिनाले में एसबीपीएस को एपीएस क्लेमेंटाउन से कड़ी टक्कर मिली। निर्धारित समय तक दोनों टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ जिसमें सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल 4—3 से हारकर उपविजेता रही।
रुद्रांश नौटियाल को शानदार प्रदर्शन के लिए टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया। रुद्रांश की निरंतरता, कौशल और नेतृत्व क्षमता ने टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बृहस्पतिवार को स्कूल परिसर में कोच समेत खिलाडिय़ों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *