कमान संभालते ही एक्शन में दिखे एसएसपी

– आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये जनपद में 20 चैकिंग प्वांइट किए निर्धारित

देहरादून। जनपद की कमान संभालते ही एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल पूरी तरह एक्शन में है। एसएसपी डोबाल ने आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए  जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्रान्तर्गत 20 स्थानों को चिन्हित किया। साथ ही सभी प्वाइंटो पर लगातार समय बदल बदल कर दिन व रात्रि के समय प्रभावी चैकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

एसएसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने सर्किलों में स्थित चैकिंग प्वांइटों पर पुलिस बल की उपस्थिती सुनिश्चित करने तथा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल की नियमित रूप से ब्रीफिंग करते हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को देने एवं चैकिंग के दौरान अपना व्यवहार संयमित रखने का निर्देश दिया। साथ ही चैकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने तथा चैकिंग में अनियमितता पाये जाने पर सम्बन्धित पुलिसकर्मी के साथ-साथ सम्बन्धित थाना प्रभारी व पर्यवेक्षण अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित किये जाने की हिदायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *