कमिश्नर साहब की सुपुत्री की शादी में पहुंचकर उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य दैवज्ञ ने दिया आशीर्वाद।

 

 

देहरादून । उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल” दैवज्ञ ” ने चीफ इनफॉरमेशन कमिश्नर विपिन चंद्र एवं प्रोफेसर तूलिका की सुपुत्री के विवाह मंडप में सपरिवार पहुंचकर वर वधु को दिव्य आशीर्वाद प्रदान किया।

 

*सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कमिश्नर साहब की सुपुत्री तनुश्री जो वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले नीति आयोग में कार्य कर चुकी हैं, उनका विवाह गढ़वाल विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रोफेसर सुशीला डोभाल के सुपुत्र सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोहन डोभाल के साथ देहरादून राजपुर रोड के मधुबन होटल में संपन्न हुआ, विशेष आशीर्वाद के लिए उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य दैवज्ञ तीन दिवसीय कार्यक्रम में मेहंदी, संगीत एवं विवाह के अवसर पर तीनों दिन पहुंचे और वर- वधु को दिव्य आशीर्वाद प्रदान किया।*

ऐसे भव्य और दिव्य विवाह समारोह में पूरे देश की बहुत सारी हस्तियों ने शिरकत की जिनमें उत्तराखंड से प्रमुख रूप से उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, कार्यक्रम क्रियान्वयन एवं संस्कृत शिक्षा के सचिव दीपक कुमार, डीजीपी अभिनव कुमार सहित विभिन्न विभागों के सचिव एवं विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *