- एन मैरी स्कूल ने मनाया कल्चरल वीक
देहरादून। एन मैरी स्कूल कल्चरल वीक उत्साह के साथ मनाया गया। कल्चरल वीक में म्यूजिक, डांस, डिबेट, आर्ट और इंटेलेक्चुअल कम्पीटीशन के जरिए छात्रों ने अपने टैलेंट को प्रदर्शित किया।
कल्चरल वीक में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। डांस के ट्राइबल, वेस्टर्न, फोक और सेमी—क्लासिकल वर्ग में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं छात्रों ने सूफी, वेस्टर्न और मोटिवेशनल में दिल को छू लेने वाली प्रस्तुति से सभी का मन मन मोह लिया। अंग्रेजी व हिन्दी डिबेट में भी छात्रों ने अपनी बौद्धिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं पिन बोर्ड और रंगोली प्रतियोगिता में क्रिएटिविटी का जोश देखने को मिला। प्रतियोगिता के निर्णायकों ने छात्रों के प्रतिभा की खूब सराहना की। प्रतियोगिता में अटलांटिक हाउस को कल्चरल वीक का ओवरआल चैम्पियन बना इंडियन हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रैंड फिनाले में चेयरपर्सन अनुराधा जोशी ने इंटरहाउस ट्राफी दी। डायरेक्टर अंकिता जोशी, प्रिंसिपल, पल्लवी गुप्ता ने हाउस ट्राफी के विनर की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एन मैरी टैलेंट का पावरहाउस हैं, जहां क्रिएटिविटी व पैशन की कोई कमी नहीं है।