कांग्रेस ने उत्तराखंड में सशक्त भू कानून की मांग को एसडीएम द्वारा राज्यपाल को भेजा ज्ञापन,

 

 

 

डोईवाला। संवाददाता। विजय कुमार शर्मा,

 

कांग्रेस पार्टी के 139वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस द्वारा उत्तराखंड में सशक्त भू कानून की मांग को डोईवाला उपजिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

कांग्रेस पार्टी के 139वें स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस परवादून द्वारा देहरादून रोड़ स्थित कार्यालय में एक गोष्ठी का किया आयोजन जिसमें पार्टी की विचारधारा पर मजबूती से कार्य करने पर जोर दिया गया और उत्तराखंड में सशक्त भू कानून की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा डोईवाला उपजिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेज, परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा, कांग्रेस की विचारधारा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की है, लेकिन देश में कुछ ऐसी नकारात्मक शक्तियां काम कर रही हैं, जो एकता एवं अखंडता को नुकसान पहुंचा रही हैं। उन्होंने राज्य के निवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मजबूत भू कानून की पैरवी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में सशक्त भू-कानून बनाए जाने का पूर्ण समर्थन करती है। पूर्व में त्रिवेन्द्र सिंह रावत सरकार ने जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम में संशोधन कर आत्मघाती निर्णय लिया था। पूर्व की त्रिवेंद्र सरकार के इस प्रदेश विरोधी निर्णय से उत्तराखण्ड की भूमि बाहरी लोगों के लिए बिना किसी सीमा के खरीद-फरोख्त हेतु खोल दी गई। कांग्रेस शुरू से ही इस प्रदेश विरोधी कानून को समाप्त करने की बात कर रही है।

डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा, पूर्व में कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में स्थानीय उद्योगों में राज्य के युवाओं के लिए 70 फीसदी पद आरक्षित करने का निर्णय लिया गया था, जिसे वर्तमान की भाजपा सरकार ने नकार दिया है। भाजपा सरकार की यह नीति स्थानीय युवाओं के खिलाफ है। डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा, प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों के हितों को भी नजर अंदाज किया है। किसानों की भूमि पर शहर बसाने की योजना भी भाजपा सरकार लाई थी, लेकिन किसानों की एकजुटता ने सरकार को अपना निर्णय वापस लेने पर मजबूर किया। मजबूत भू कानून की इस लड़ाई में किसान एकजुट हैं। डोईवाला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, राज्य में बाहर के लोगों द्वारा जमीनें खरीदे जाने से स्थानीय लोगों के हितों पर प्रहार हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जिला कार्यालय से तहसील परिसर तक मजबूत भू कानून की पैरवी करते हुए प्रदर्शन किया। महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंशुल त्यागी, जिला महासचिव गजेंद्र विक्रम शाही, देवराज सावन, राहुल सैनी, जिला उपाध्यक्ष सुनील बर्मन, उमेद बोरा, गौरव मल्होत्रा, मुकेश प्रसाद, हाजी मीर हसन, अफसाना, स्वतंत्र बिष्ट, संजय खत्री, अब्दुल कादिर, भारत भूषण, बलविंदर सिंह, अनीश कुरैशी, आरिफ अली, कमल गोला, आशिक अली, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सावन राठौर, नौसाद अहमद, सुखबीर सिंह, संजू ठाकुर, मोहसीन, शाहरूख सिद्दीकी, अमित सैनी, संदीप थापा, बसारत अली, हाजी अब्दुल वहीद, अब्दुल हमीद, विमल गोला, शुभम काम्बोज, संजीव भट्ट, हर्षित उनियाल, मोहम्मद अकरम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *