कारगिल युद्ध के नायकों को किया गया नमन

  • उत्तरांचल विवि में उत्साह से मना कारगिल विजय दिवस



देहरादून। उत्तरांचल विश्वविद्यालय में एनसीसी विंग व लॉ कालेज की विधिक सहायता केन्द्र द्वारा कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ का उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर कारगिल युद्ध के नायकों को याद करते हुए नमन किया गया।


शनिवार को विवि में स्थित शौर्य दिवार पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विवि की उपाध्यक्ष अंकिता जोशी, कुलपति प्रो. धर्मबुद्धि व उपकुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। उन्होंने शौर्य दीवार पर लगे परमवीर चक्र विजेताआें के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इस दौरान परिसर कारगिल के शहीद अमर रहें, मरणोपरान्त परमवीर चक्र पाने वाले कैप्टन विक्रम बत्रा व लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पाण्डेय अमर रहे। ग्रिनेडियर योगेन्द्र सिह यादव व राइफल मैन संजय कुमार जिन्दाबाद व भारत माता के जयकारो से गूंज उठा। उपकुलपति डा. राजेश बहुगुणा ने कारगिल युद्ध की वीरगाथा का वर्णन किया। उन्होनें कहा कि कारगिल विजय दिवस कारगिल युद्ध के नायकों को सलाम करने और पाकिस्तान पर भारत की जीत को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है। उक्त युद्ध में देश के 527 वीर जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान देते हुए शहीद हुए। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रो. प्रदीप सूरी, प्रो. अजय सिंह, प्रो. सुमित चौधरी, प्रो. श्रवण कुमार, प्रो. सोनल शर्मा, प्रो. विकास जखमोला, प्रो. शरद पाण्डेय, प्रो. मनीष बडोनी, डा. अमित भट्ट, डा. राधेयाम झा, डा. रामवीर तंवर, डा. अभिरंजन दीक्षित, सर्वेेवर प्रसाद समेत विवि के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी व छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *