केंद्रीय जल आयोग ने सरकार को किया अलर्ट

– प्रदेश की नदियों का जल स्तर बढ़ने की दी चेतावनी
देहरादून। केंद्रीय जल आयोग ने राज्य की नदियों का जलस्तर बढ़ने को लेकर सरकार को अलर्ट किया है। इसके बाद आपातकालीन परिचालन केन्द्र (एसईओसी) ने संबंधित जिला प्रशासन को एहतियात बरतने एवं आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार को केन्द्रीय जल आयोग ने प्रदेश के हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी एवं टिहरी में बारिश के कारण नदियों का जल स्तर बढ़ने की चेतावनी दी है। आयोग ने प्राप्त दैनिक जल स्तर एवं पुर्वानुमान के आधार पर गंगा,  बाणगंगा, सौंग,  कोसी,  यमुना में जल स्तर चेतावनी स्तर से ऊपर प्रवाहित हो रहा है। आयोग की रिपोर्ट के आधार पर आपातकालीन परिचालन केन्द्र (एसईओसी) ने संबंधित जनपदों को जलस्तर में हो रही वृद्धि के मद्देनजर आवश्यक सावधानी बरतने का निर्देश दिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *