कैंट विधानसभा क्षेत्र में नवरात्रि पर आस्था का संगम

– भाजपा ने किया सैकड़ों कन्याओं का सामूहिक पूजन,

देहरादून। चैत्र नवरात्रि के तृतीय दिवस पर माँ चन्द्रघंटा के स्वरूप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण पेश किया। भाजपा ने वार्ड 3, कैहरीगांव में आयोजित कार्यक्रम में सामूहिक कन्या पूजन किया। भाजपा ने विधि-विधान से कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित कंचकों के चरण प्रक्षालन किए गए, चंदन-रोली का टीका लगाया गया, मौली बांधकर चुनरी ओढ़ाई गई तथा प्रसाद अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने माँ भगवती के रूप में कन्याओं की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने  विशाल कन्या पूजन अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत लगभग 11,000 कन्याओं के पूजन का संकल्प लिया गया है। प्रतिदिन विभिन्न मंडलों में करीब 1,500 कन्याओं का विधिवत पूजन किया जा रहा है। पूजन के बाद सभी कन्याओं को प्रसाद एवं उपहार वितरित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निवर्तमान सभासद कमल राज, मंडल महामंत्री संजय अरोड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अंजू बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष रंजीत सेमवाल, महानगर एससी मोर्चा अध्यक्ष सुरेन्द्र घेयल, मंडल अध्यक्ष सरदार पटेल आशीष शर्मा, प्रदेश प्रकोष्ठ पदाधिकारी सूरज भाटिया, मंडल मंत्री रिया नैथानी, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सुप्रिया डोभाल, महानगर मंत्री ओबीसी मोर्चा राजेश सैन, महानगर सोशल मीडिया संयोजक महिपाल सिंह, बूथ अध्यक्ष हीरा सिंह गुसांई, उदय दत्ता, राधेश्याम, सोनू सरकैन, राजी कुमार, जितेन्द्र कुमार सूद, अशोक कुमार, सिद्धार्थ चौधरी, विनीत कुमार, वंदना सिंह, मधु कुमारी, श्रीमती भट्ट, सीमा देवी, दीपक कुमार, संजय कुमार, पुरन सिंह सहित अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *