टिहरी गढ़वाल/घनसाली घुत्तू
स्वर्गीय बडोनी जी की पुण्य स्मृति पर क्षेत्र के विभिन्न विधालयों ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व संस्कृति प्रतियोगिता में भाग लिया
कार्यक्रम में हंस फाउंडेशन द्वारा स्वस्थ्य शिविर आयोजित किया गया ,
भजन रावत ने बताया की स्वास्थ्य शिविर में डाक्टरों द्वारा लगभग 50 से 60 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
इनमें से 12 मरीजों को विभिन्न बिमारियों के इलाज व आपरेशन हेतु कल हंस फाउंडेशन द्वारा हायर सेंटर सतपुली भेजा जायेगा ,
भजन रावत ने कहा की इस खतलिंग महायात्रा को स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी ने इस उद्देश्य से इसकी नींव रखी थी की खतलिंग धाम को पांचवां धाम के रुप में मान्यता मिले,
आज इस उद्देश्य से लगातार क्षेत्र जनप्रतिनिधि व समस्त क्षेत्र के सहयोग से इस ऐतिहासिक धरोहर को आगे बढ़ाया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत वाहक दिनेश सेमवाल , बिरेंद्रदत सेमवाल , भजन रावत , सूर्य प्रकाश सेमवाल , बीर सिंह राणा , तेजराम सेमवाल , नारायण लाल शाह , राजेन्द्र चौहान ,
आदि लोग मौजूद रहे ,,
