गुजरात निवासी 01 शातिर वारंटी अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में

*कोतवली डालनवाला*

  माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटो की शत-प्रतिशत तामील हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में कोतवाली डालनवाला पुलिस द्वारा दिनांक-07 मार्च, 2024 को माननीय न्यायालय से धारा-138 NI ACT में वांछित एक शातिर वारंटी अभियुक्त नरेंद्र पटेल को अनुराग चौक वसंत विहार से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त नरेंद्र पटेल कई सालों से फरार चल आ रहा था जो वर्तमान में सपरिवार गुजरात प्रांत में रहता है। पुलिस टीम को जानकारी हुई थी कि वह अपने किसी परिचित से मिलने देहरादून आया हुआ है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*नाम पता अभियुक्त/वारंटी*

नरेंद्र पटेल पुत्र भूला भाई ,उम्र-62 वर्ष, निवासी- 241 सरकुलर रोड, डालनवाला (देहरादून), हाल निवासी- ग्राम नार ,थाना-पेठनाद , जिला-खेड़ा, आनंद गुजरात ।

*पुलिस टीम*

—————————–

1- उ0नि0 राकेश पुण्डीर, चौकी प्रभारी आराघर, कोतवाली डालनवाला, जनपद देहरादून,

2- का0 883 ना0पु0 आदित्य राठी, कोतवाली डालनवाला, जनपद देहरादून ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *