घट रहा है भूजल स्तर चिंतनीय जलधारा पर चलाया सफाई अभियान

चमोली

चरण पादुका गोथल समिति के सदस्य श्रीमती संगीता देवी के नेतृत्व में विश्व जल दिवस के अवसर पर गंगोल गांव में पुराने जलधारा पर सफाई अभियान चलाया गया एवं ग्रामीणों से बातचीत कर जल है तो कल हैआदि विभिन्न नारों के साथ ग्रामीण महिलाओं ने बदलते पर्यावरण पर एवं बदलती मानव दिनचर्या पर विचार रखे वही समिति के संरक्षक पर्यावरण प्रेमी सुधीर तिवारी जी द्वारा घट रहे जल स्तर पर गहन चिंतन किया गया और बताया गया नौले धारे पहले हमारे लिए पूजनीय और गांव में कोई नई बहू आती है तो आज भी पहले धार पर पूजा होती क्योंकि जल का इतना बड़ा महत्व है हमारे यहां पूजा पाठ में भी जल का बड़ा महत्व बिना जल के कोई कार्य संभव नहीं है परंतु आधुनिक पीढ़ी ने नदियों में कूड़ा करकट एवं पुराने जलधारा को भूलकर घर में लगे टंकी के पानी का उपयोग ज्यादा करते हैं इससे धीरे-धीरे हम जल का महत्व भूलते जा रहे हैं

इस अवसर पर गंगोल गांव की महिलाएं श्रीमतीसंगीता देवी

सीमा देवी उपाध्यक्ष

कविता देवी महिला मंगलदल अध्यक्ष

सुशीला देवी वर्ल्ड मेंबर

प्रमिला देवी

प्रियंका देवी

शशि देवी

ग्रामीण महिलाओं ने पुराने जलधारा के आसपास सफाई में योगदान दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *