घर में चोरी करने वाले 02 शातिर चोरों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

 

देहरादून

थाना राजपुर

 

दिनांक 28.12.2023 को वादिनी श्रीमती भूमिका निवासी गुजराड़ा राजपुर द्वारा थाना राजपुर पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया था कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके ससुर के घर में चोरी कर ली है, जिस पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया ।

 

उक्त सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरा व मुखबिर की मदद से दिनांक 29-12-2023 को अभियुक्त नीरज व बृजेश को चोरी की धनराशि व माल के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

नाम पता अभियुक्त

 

1-बृजेश पुत्र स्वर्गीय महेश चंद्र निवासी ग्राम रावली थाना मंडावर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 27 वर्ष।

 

2-नीरज पुत्र स्वर्गीय चमन सिंह निवासी बॉडीगार्ड नई बस्ती कैनाल रोड थाना राजापुर जनपद देहरादून उम्र 24 वर्ष।

 

*बरामदगी माल -*

1-नगद ₹2000,आधार कार्ड व बैंक की पासबुक।

 

*पुलिस टीम*

 

1-उप निरीक्षक धनीराम पुरोहित चौकी प्रभारी आईटी पार्क

2-हेड कांस्टेबल द्वारिका प्रसाद

3-कांस्टेबल रविंद्र थाना राजपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *