संवाददाता। विजय कुमार शर्मा,
डोईवाला।
भाजपा ओबीसी मोर्चा डोईवाला प्रेमनगर बाजार में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा कंचन कश्यप, नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी एवं ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुंदर लोधी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया,
डोईवाला प्रेम नगर बाजार में भाजपा ओबीसी मोर्चा की एक बैठक डोईवाला भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सुंदर लोधी की अध्यक्षता, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी एवं दो दिनी प्रवास पर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा कंचन कश्यप ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से लेकर सभी चुनाव में ओबीसी मोर्चा का महत्वपूर्ण योगदान रहता है केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनवासियों के घर-घर पहुचाने और समझाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहना चाहिए। पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा पिछड़ा वर्ग के लिए किए गए कार्यों का सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाया जाएगा और तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने चिर परिचित वोट के अलावा बड़ी संख्या में ओबीसी वोट हासिल किया है जिससे भाजपा की सीटों की संख्या में इजाफा होने के साथ तीनों राज्यों में भाजपा सरकार बनाने में विशेष योगदान रहा है, इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है भाजपा सभी संप्रदाय को एक साथ लेकर चलने वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है वह किसी भी भेदभाव के जनता के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को जनहित में करने का कार्य करती है जिसका क्षेत्र की जनता को मिला रहा है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा लक्ष्मी गुरुंग, सुरेश सैनी, राम मूर्ति ताई, दिनेश वर्मा, प्रेम सिंह पम्मीराज, भूपेंद्र सिंह राणा, शहजाद अली, अनु कौशल, उषा थापा, रेनूबाला लोधी, सीमा देवी, गीता देवी, अमन लोधी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।