छात्रों को भारतीय ज्ञान प्रणाली से जोड़ने की पहल

– ग्राफिक एरा में एनईपी सारथी पहल के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

देहरादून। ग्राफिक में छात्र छात्राओं को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक, बौद्धिक एवं वैज्ञानिक विरासत से जोड़ने की पहल की गई। आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में भारतीय ज्ञान प्रणाली के अंतर्गत एनईपी सारथी पहल के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने किया। कार्यक्रम में श्लोक संग्राम, क्रिएट फ्रॉम कल्चर, रूट्स रीलोडेड एवं सेपरेट द मिथ फ्रॉम द मैनुस्क्रिप्ट जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिनमें छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों ने छात्र छात्राओं को सीखने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति को बेहतर तरीके से समझने का अवसर दिया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की  एनईपी सारथी की टीम ने किया। इस मौके पर एनईपी सारथी कोऑर्डिनेट डा. सुधीर जोशी, को कॉर्डिनेटर डा. गगन बंसल और प्रभात सिंह के साथ अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *