– माया देवी यूनिवर्सिटी में कॉन्सेप्ट आफ आर्बिट्रेशन एंड मेडिशन पर सेमिनार का आयोजन
देहरादून। माया देवी यूनिवर्सिटी में स्कूल आफ लॉ एंड लीगल स्टडीज में विधि पाठशाला 2.0 एवं सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से कॉन्सेप्ट आफ आर्बिट्रेशन एंड मेडिशन विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में छात्रों में लीगल अवेयरनेस बढ़ाने, छात्रों का पर्सनालिटी डेवलपमेंट एवं उन्हें समाज के लिए जिम्मेदार बनाने पर जोर दिया गया।
सेमिनार का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड हाई कोर्ट के पूर्व जज राजेश टंडन, विधि पाठशाला की फाउंडर एडवोकेट रितु गुजराल, संख्या योग फाउंडेशन के निदेशक डॉ मुकुल शर्मा, विश्वविद्यालय की वाइस प्रेसिडेंट प्रो डॉ तृप्ति जुयाल सेमवाल, कुलपति प्रो डॉ आशीष सेमवाल ने किया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जज राजेश टंडन ने कहा कि सेमिनार के उद्देश्य पर निरंतर इस पर कार्य करने की आवश्यकता है ताकि छात्रों में विधि चेतन लगातार बढ़ती रहे।कार्यक्रम में विधि के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए उत्तराखंड के विभिन्न लोगों को सम्मानित किया गया है जिसमें एडवोकेट सुमन राघव, गीता चौधरी जनरल सेक्रेट्री संख्या योग फाऊंडेशन, मीना नेगी, डॉ अनुराधा , डॉ शालिनी बहुगुणा, डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉ विनीता छेत्री, प्रोफेसर अनिल कुमार दीक्षित, डा राजेश कुमार, डा गिरीश, सतपाल चौहान, मीना गुप्ता फाउंडर लाइट सीड सॉल्यूशन, कौशल आदि को वाइस प्रेसिडेंट प्रो डॉ तृप्ति जुयाल सेमवाल, कुलपति प्रो डॉ आशीष सेमवाल, विधि पाठशाला की फाउंडर रितु गुजराल, संख्या योग फाउंडेशन के निदेशक डॉ मुकुल शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल आफ लॉ एंड लीगल स्टडी के डीन डॉ प्रमोद कुमार ने ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर प्रो वाइस चांसलर प्रो. डॉ . संदीप विजय, रजिस्ट्रार अंबिका जुयाल, प्रिंसिपल एजुकेशन सीता जुयाल, डीन इंजीनियर आरबी सिंह, डीन होटल मैनेजमेंट डॉ प्रदीप भट्ट आदि उपस्थित थे
