छात्र-छात्राओं को बताई इसरो की उपलब्धियां

  • डीएवी पीजी कालेज में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस


देहरादून। डीएवी पीजी कालेज में विज्ञान संकाय द्वारा उत्साह के साथ राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्राध्यापकों ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत व इसरो की उपलब्धियों पर चर्चा की।


शनिवार को वनस्पति विज्ञान सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर कौशल कुमार ने इसरो द्वारा किए गए अनुसंधानों पर प्रकाश डाला। उप—प्राचार्य एवं विज्ञान संकाय के डीन प्रोफेसर एसपी जोशी ने इसरो की उपलब्धियों एवं योगदान की सराहना की। साथ ही छात्र-छात्राओं को चंद्रयान—3 की सफलता से अवगत कराया। बतौर मुख्य वक्ता एसोसिएट प्रोफेसर डा. अमिता रायजादा इसरो की उपलब्धियों व अभियानों पर व्याख्यान दिया। डा. अमिता रायजादा ने कहा कि चंद्रयान—3 मिशन के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चंद्रमा पर प्रज्ञान रोवर की स्थापना आज ही के दिन हुई थी। कार्यक्रम का संचालर डा. डीके त्यागी ने किया,जबकि प्रो. शशि किरण सोलंकी (विभागाध्यक्षा) ने सभी का आभार जताया।
इस मौके पर प्रो. यूएस राणा, प्रो. एके श्रीवास्तव, डा. मनमोहन सिंह जस्सल, डा. एसवी त्यागी, डा. एमके जादौन, प्रोफेसर डीके गुप्ता, डा. जेएनएस चौहान, डा. प्रदीप कोठियाल, डा. राजेश पाल, डा. अनूप मिश्रा, डा. पुष्पेंद्र कुमार शर्मा, डा. मनमोहन जुवांठा, डा. सुजाता गुप्ता, दिव्या नेगी, शिखा थपलियाल, अपूर्वा ठाकुर, कुमकुम, पार्थिक नेगी समेत अनेक लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *