- एसजीआरआर इंण्टर कालेज भाउवाला में 17 से 19 अक्टूबर तक आयोजित होगी प्रतियोगिता
- जनपद के 3900 खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग
देहरादून। श्री गुरु राम राय इंण्टर कालेज भाउवाला में जनपद स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स, साहित्यिक एवं सांस्कृति प्रतियोगिताएं शुरू हो गई है। 17 से 19 अक्टूबर तक होने वाली प्रतियोगिता में जनपद देहरादून के विभिन्न से सरकारी स्कूलों से 3900 छात्र-छात्राएं शारिरिक दक्षता का परिचय देंगे।
शुक्रवार को एसजीआरआर भाउवाला में जनपद स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स का शुभारंभ हुकुम पाल सिंह जिला पंचायत सदस्य भाउवाला, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद ढौंढियाल, एसजीआरआर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य दमयंती परन्दियाल ने संयुक्त रूप किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं को बालक-बालका अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 तीन आयुवर्ग में वगीकृत किया गया है। जनपद स्तीय विद्यालयी एथलेटिक्स के अनतर्गत दौड, भाला फेंक, चक्का फेंक, लम्बी कूद, उंची कूद, त्रिकूद, 3000 मीटर पैदल दौड़ प्रतियोगिताएं हो रही हैं। शुक्रवार अंडर-14 बालिका वर्ग में अर्पिता ने गोला फेंक में जीत दर्ज की। श्अंडर-14 बालक वर्ग में तौहिद ने लम्बी कूद में अव्वल रहे। अंडर 19 3000 मीटर पैदल दौड में सचिन जोशी प्रथम स्थान पर रहे। अंडर 19 में पारस मैंन्यूडा ने सबसे उंची विजयी कूद लगाई।
इस अवसर पर नौ खण्ड के खण्ड अधिकारी, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं व्यायाम शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में योगेश मलखानी, नरेश टम्टा, अनुज रतूड़ी, सुमित सती, मनोज पंत आदि का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों की टीम, एम्बुलेंस इमजरेंसी सेवाओं सहित उपलब्ध रही।
