जीआरडी में चला बॉलीवुड सिंगर इशिका के गीतों का जादू 

  • जीआरडी के “अभिनंदन-2025 ” कार्यक्रम में जमकर झूमे छात्र 
  • अवनजीत को मिस्टर फ्रेशर्स एवं निशा को मिस फ्रेशर्स का खिताब 

 

देहरादून। गुरु राम दास (जीआरडी) इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में शनिवार का दिन बॉलीवुड सिंगर इशिका सहगल के नाम रहा। इशिका के गीतों पर छात्र-छात्राएं जमकर झूमे।

शनिवार को राजपुर स्थित संस्थान में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए आयोजित अभिनंदन 2025 का शुभारंभ वाइस चेयरमेन इंद्रजीत सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉली ओबेरॉय, डायरेक्टर जनरल डॉक्टर पंकज चौधरी, प्रभजी ओबेरॉय ने किया‌। इस मौके पर सांस्कृतिक संध्या में छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी नृत्य एवं लोक संगीत से समां बांध दिया। कार्यक्रम में बॉलीवुड डांस, गढ़वाली और पंजाबी का फ्यूजन डांस भी सराहा गया।वहीं बॉलीवुड गायिका इशिका सहगल ने अपने गानों से सभी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने अपनी पहली प्रस्तुति में अल्लाह दुहाई हो गाया।  इसके बाद उन्होंने  इश्क इश्क करना है करले, धूम मचाले धूम,  क्रेजी किया रे के साथ – साथ  अन्य हिंदी एवं पंजाबी गाने गए। इशिका सहगल ने छात्र-छात्राओं के फरमाइश पर कई  मशहूर गानों पर छात्रों को झूमने का खूब मौका दिया। डीजे हैरी ने भी अपनी प्रस्तुति से छात्रों को खूब झुमाया। कार्यक्रम में अवनजीत को मिस्टर फ्रेशर्स एवं निशा को मिस फ्रेशर्स के खिताब से नवाजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *