जेईई मेन्स में सोशल बलूनी के छात्रों का जलवा

-13 छात्रों ने हासिल किए 90 से अधिक परसेंटाइल

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के 13 छात्रों ने जेईई मेन्स में अपना जलवा दिखाया। 13 छात्र-छात्राओं ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है।

एसबीपीएस के होनहारों ने एक बार फिर जेईई मेन्स में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। संस्थान के आयुष पांडे ने 99.82 परसेंटाइल प्राप्त कर स्कूल में शीर्ष स्थान हासिल किया। उनके साथ पृथ्वीश सिंह लुंठी (99.79 परसेंटाइल) और अथर्व कुमार पांडे (99.66 परसेंटाइल) ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त दक्ष नेगी (96.89), अंश (96.69), जिज्ञासा मिश्रा (96.43), सोमियल शर्मा (96.23), हिमांशु रावत (93.88), आयुष गौर (93.73), सार्थक नवानी (91.99), अर्चित डिमरी (91.97), दिव्यम कनवाल (91.50) तथा सिद्धार्थ चौहान (90.54) ने 90 परसेंटाइल से ऊपर अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। एसबीपीएस के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन बलूनी ने छात्रों की सफलता पर हर्ष जताया। श्री बलूनी ने कहा हमें अपने छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व है। स्कूल में नियमित कक्षाओं के साथ विशेष अकादमिक सपोर्ट, टेस्ट सीरीज, डाउट सेशन और करियर काउंसलिंग की प्रभावी व्यवस्था की गई थी जिसका लाभ छात्रों को मिला। हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों का समग्र विकास करना है। बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रारंभ से ही तैयार करते हैं और उन्हें मजबूत आधार प्रदान करते हैं। भविष्य में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता कायम रखेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा यह सफलता छात्रों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी विद्यार्थी आगे भी अपनी प्रतिभा से विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *